सभी पाठको को मेरा नमस्कार और अंतराष्ट्रीय योगा दिवस की ढेर सारी शुभकामनाए।
जिस तरह से हमारी जीवनसेली बदल रही हैं, हम बहुत व्यस्त होते जा रहे हैं, हमारे पास खुद के लिए समय हैं ही नहीं, अगर खुद को समय देने की बात आतीं हैं तो हम सबसे आसान रास्ता ढूंढना चाहते हैं। जो काम समय में हो जाए और ज्यादा मेहनत भी न करनी पड़े।
अच्छी सेहत हमसे हमारा समय चाहती हैं, और हमारे पूर्वजों ने इसका सबसे सरल और सटीक रास्ता निकाला था योग।
योगा का अर्थ होता हैं योग + अ (स्वयं) = खुद से जुड़ना ही योगा का सही अर्थ होता हैं।
योगा के मुख्य अंग या हिस्से होते हैं:
1. आसन (पोस्च) : शारीरिक रूप से व्यायाम जो लचीलापन, शक्ति और संतुलन में सुधार करते हैं।
2. प्राणायाम (श्वासायाम) : श्वास की नियंत्रण तकनीकों पर ध्यान केंद्रित करने वाली अभ्यास जो जीवन शक्ति और मानसिक स्पष्टता को बढ़ाती है।
3. ध्यान (विचार) : गहरे ध्यान अभ्यास जो शांति और अनुभूति की एक स्थिति में पहुंचने में मदद करते हैं।
4. यम और नियम (नैतिकता और नैतिकता): नैतिक दिशानिर्देश और नैतिक सिद्धांत जो व्यवहार और व्यक्तिगत आचरण का मार्गदर्शन करते हैं।
5. प्रत्याहार (इंद्रियों की वापसी): इंद्रियों का अपनाना, ध्यान में गहराई प्राप्त करने में मदद करता है।
6. धारणा (एकाग्रता): मानसिक ध्यान और जागरूकता को बढ़ाने के लिए ध्यान अभ्यास।
7. समाधि (आध्यात्मिक साक्षात्कार): योग का अंतिम लक्ष्य, शांति, आनंद और साक्षात्कार की एक स्थिति।
हम केवल शारीरिक रूप से योगा को समझने की कोशिश करते हैं जो सिर्फ 1 भाग हैं। पूर्ण योगा हमारे जीवन को सम्पूर्ण करती हैं ।
जिसकी सुरुवत शारीरिक अनुशासन से होता हैं जिसमे हम खुद के शरीर को एक आसान में रखकर खुद को अनुशासित रखने का प्रयास करते हैं ।
इसमें सांसों को अनुशासित रखना बहुत महत्पूर्ण होता हैं, धीरे धीरे के अभ्यास से हम खुद से जुड़ना शुरू कर देते हैं।
जब खुद से जुड़ने लगते हैं, तो मन शांत होने लगता हैं। जब मन शांत होता हैं, तो जीवन बहुत आसान लगने लगता हैं बड़ी से बड़ी समस्याएं भी बहुत सरलता से हल करने की शक्ति आ जाती हैं।।
हमें बस थोड़ा समय देना हैं, जिसमे हम खुद के ऊपर काम कर सके थोड़ा ध्यान शारीरिक वेलनेस पे, थोड़ा ध्यान मानसिक वेलनेस पे देने से हम बहुत सी बीमारियो से बच सकते हैं।
योगा weight lose करने के लिए भी बहुत लाभदायक होता हैं।
धन्यवाद आपने इतना समय मेरे पोस्ट पे दिया उम्मीद करता हु आपसे कुछ अच्छे बाते साझा कर पाया होंगा।
Bittu Kumar Rawani
7870302571

No comments:
Post a Comment